लोग सोचेंगे इतने वर्षों तक वह कहां थीं?: 'बबली बाउंसर' में तमन्ना को कास्ट करने पर भंडारकर
निर्देशक मधुर भंडारकर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से फिल्म 'बबली बाउंसर' में ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कास्ट करने पर कहा है, "फिल्म रिलीज़ होने के बाद तमन्ना के करियर में बेहद बदलाव आएंगे।" मधुर ने कहा, "लोग सोचेंगे कि इतने वर्षों तक वह कहां थीं?" बकौल मधुर, यह फिल्म तमन्ना के करियर के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगी।
read more at Hindustan Times


