Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम नीतीश ने रेल मंत्री को रघुनाथपुर स्टेशन का नाम स्थानीय मंदिर पर रखने को लेकर पत्र लिखा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 22 July, 2022
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बक्सर ज़िले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम स्थानीय 'बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ' मंदिर के नाम पर करने को लेकर पत्र लिखा है। बकौल सीएम, स्थानीय लोग कई वर्षों से स्टेशन का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।