Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के टनल में फंसे 41 मज़दूरों के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की गई प्रार्थना

short by श्वेता भारती / on Friday, 24 November, 2023
उत्तराखंड के निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 मज़दूरों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष प्रार्थना की गई है। इस दौरान महाकाल का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया गया। गौरतलब है कि मज़दूर 12 नवंबर से टनल के अंदर फंसे हुए हैं।