Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कंप्यूटर बाबा की कार को सामने से आ रहे ट्रक ने एमपी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 19 October 2021
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में सोमवार को हाईवे पर धर्मगुरु कंप्यूटर बाबा की कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें वह बाल-बाल बचे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और बाबा ने कहा कि उनकी हत्या की साज़िश रची गई है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।