Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मलेशिया में 'जानलेवा' मछली खाने से हुई महिला की मौत, कोमा में गया पति

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 3 April, 2023
मलेशिया में पिछले महीने पफर फिश खाने के बाद एक 83-वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका 84-वर्षीय पति कोमा में चला गया। लंच में मछली खाने के बाद महिला को सांस लेने में तकलीफ हुई और वह कांपने लगी जबकि उसके पति में लगभग घंटेभर बाद यही लक्षण दिखने लगे। दरअसल, पफर फिश में जानलेवा टॉक्सिन होते हैं।