Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आशीष नेहरा ने रचा इतिहास, बतौर मुख्य कोच आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 30 May, 2022
गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने बतौर मुख्य कोच आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। वह शेन वॉर्न, डैरेन लेहमैन और रिकी पॉन्टिंग के बाद खिलाड़ी और मुख्य कोच दोनों के तौर पर आईपीएल खिताब जीतने वाले चौथे शख्स बने। उन्होंने 2016 में एसआरएच का हिस्सा रहते बतौर खिलाड़ी आईपीएल खिताब जीता था।