'ठक-ठक' गैंग के 4 सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट, एक फिल्मों में कर चुका है काम
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने 'ठक-ठक' गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग गाड़ियों के शीशे तोड़कर उसमें से लैपटॉप बैग चुराते थे। बकौल पुलिस, इनमें से एक आरोपी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुका है।
read more at लेटेस्टली


