Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमिताभ ने एसबीआई को 15 साल की लीज़ पर दिए 2 बंगले, ₹18.90 लाख/माह है किराया

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 9 October 2021
ऐक्टर अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन ने मुंबई के जुहू स्थित अपने 2 बंगले 'वत्स' और 'अम्मू' का ग्राउंड फ्लोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को 15 साल के लिए लीज़ पर दिया है। Zapkey.com ने दस्तावेज़ों के हवाले से बताया है कि उन्हें इसका किराया ₹18.90 लाख/महीना मिलेगा। बतौर रिपोर्ट, लीज़ की डील 28 सितंबर, 2021 को हुई।