विराट का गुणगान करती है मीडिया लेकिन बुमराह अकेले मैच जिताते हैं: संजय मांजरेकर
क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने ट्वीट किया है, "भारतीय मीडिया विराट (कोहली) और उनकी कंपनी का गुणगान करती है लेकिन जसप्रीत बुमराह शांति से अकेले भारत को मैच जिताते हैं।" उन्होंने कहा, "बुमराह भारतीय टीम के फिलहाल सबसे शानदार खिलाड़ी हैं।" टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जीतने के बाद मांजरेकर का यह बयान आया है।
read more at CricTracker हिंदी


