दुनिया में माता जी और पिता जी से बड़ा कोई 'जी' नहीं है: 4जी और 5जी पर मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल में एक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में माता-पिता के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "आपको आपकी भाषा में कुछ बताता हूं...हर नौजवान 4जी और 5जी को लेकर उत्साहित है...लेकिन दुनिया में माता जी और पिता जी से बड़ा कोई 'जी' नहीं है।"
read more at Hindustan Times


