94-वर्षीय भगवानी ने विश्व मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 1 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक
भारत की 94-वर्षीय भगवानी देवी डागर ने विश्व मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 1 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक जीते हैं। भारतीय ऐथलीट भगवानी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में 24.74 सेकेंड में दौड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने 2 कांस्य पदकों में से एक शॉट पुट (गोला फेंक) में हासिल किया।
read more at हिन्दुस्तान


