'12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
फिल्म '12वीं फेल' के प्रेरणास्रोत आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वह सीआईएसएफ के उन 27 कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें 75वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न पुलिस मेडल से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। सराहनीय सेवा पदक संसाधन व कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेष सेवा के लिए दिया जाता है।
read more at News18 हिंदी


