देहरादून में क्लोरीन के रिसाव के चलते लोगों को हुई सांस लेने में दिक्कत, कई हुए बेहोश
देहरादून (उत्तराखंड) में मंगलवार को एक खाली प्लॉट में रखे क्लोरीन सिलिंडरों से रिसाव के चलते कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग के दल मौके पर पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, 2-3 लोग बेहोश हो गए। पुलिस ने इलाके को खाली करा दिया है और सिलिंडरों को हटवा रही है।
read more at ANI


