अमेठी से जीते किशोरी लाल के नॉमिनेशन फॉर्म में 18वीं की जगह लिखा गया था 17वीं लोकसभा
अमेठी (यूपी) लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा के नॉमिनेशन फॉर्म के एफिडेविट में 18वीं की जगह 17वीं लोकसभा लिखा गया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। किशोरी लाल ने 1.67 लाख वोटों से केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी को चुनाव हराया है और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है।
read more at इंडिया टीवी


