सीएचसी में मेज़ पर पिस्टल रखकर यूपी में मरीज़ों को दवा लिखते डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के एक सीएचसी में मेज़ पर पिस्टल रखकर मरीज़ों को दवा लिख रहे एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। बकौल खबर, इससे पहले आरोपी डॉक्टर का नशे की हालत में मरीज़ों का इलाज करते हुए वीडियो सामने आया था।
read more at ABP न्यूज़


