मालीवाल से मारपीट के मामले में अदालत ने विभव को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली की एक अदालत ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। कुमार को दिन में गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका को 'निरर्थक' बताते हुए अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया था।
read more at भाषा


