Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्र नोरोवायरस से संक्रमित पाए गए

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 24 January, 2023
केरल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि एर्नाकुलम के एक स्‍कूल की कक्षा 1 में पढ़ने वाले 2 छात्र अति-संक्रामक नोरोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद कुल 62 छात्रों व कुछ अभिभावकों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे। बकौल ज़िलाधिकारी, स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।