Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देशभर के हाईकोर्ट में जजों के 334 पद हैं खाली, 216 पदों के लिए नहीं मिली सिफारिशें: सरकार

short by अनिल कुमार / on Friday, 17 March, 2023
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में बताया है कि देशभर के हाईकोर्ट में जजों के कुल 334 पद खाली हैं। उन्होंने कहा, "कॉलेजियम द्वारा 118 पदों के लिए हुई सिफारिशें प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में हैं लेकिन 216 पदों को लेकर सिफारिशें नहीं मिली हैं।" बकौल रिजिजू, 10 मार्च 2023 तक सुप्रीम कोर्ट में कोई पद रिक्त नहीं है।