मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ बताने वाले इमाम इलियासी को मिली 'वाई+' श्रेणी की सुरक्षा
केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइज़ेशन के प्रमुख इमाम डॉक्टर उमैर अहमद इलियासी को ‘वाई+’ श्रेणी की सुरक्षा दी है। इलियासी ने हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ और ‘राष्ट्रऋषि’ बताया था जिसके बाद से उन्हें कथित तौर पर धमकियां मिल रही थीं। इलियासी ने उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने पर सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
read more at इंडिया टीवी


