नूंह हिंसा मामले में स्वघोषित गोरक्षक बिट्टू बजरंगी को मिली ज़मानत
हरियाणा की एक सत्र अदालत ने नूंह हिंसा मामले में स्वघोषित गोरक्षक बिट्टू बजरंगी को बुधवार को ज़मानत दे दी। 31 जुलाई को हुई नूंह हिंसा में संलिप्तता को लेकर 15 अगस्त को गिरफ्तार किए गए बजरंगी का एक कथित भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ था। बिट्टू बजरंगी पर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगा था।
read more at हिन्दुस्तान


