दिल्ली एयरपोर्ट के पास शौचालय में नशे में धुत 2 लोगों ने की 10 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़
दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 मेट्रो स्टेशन के एक सुलभ शौचालय में नशे में धुत 2 लोगों द्वारा एक 10-वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक शौचालय का केयरटेकर है। बकौल पुलिस, मेट्रो स्टेशन के आसपास रहने वाली पीड़िता रोज़ाना शौचालय इस्तेमाल करने आती थी।
read more at Hindustan Times


