गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कथित तौर पर दिखी शीना बोरा जैसी महिला, कोर्ट ने मांगा सीसीटीवी फुटेज
मुंबई की एक विशेष अदालत ने अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे को 5 जनवरी का सीसीटीवी फुटेज जमा करने का निर्देश दिया है। इंद्राणी मुखर्जी का दावा है कि एक वकील ने शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला को विमान में चढ़ते हुए देखा था।
read more at भाषा


