एमपी में वोटिंग से पहले मतदाताओं को बांटे गए शादी के कार्ड जैसे 'आमंत्रण पत्र'
भोपाल (मध्य प्रदेश) में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले ज़िला प्रशासन ने मतदाताओं को वोटिंग स्लिप के साथ शादी के कार्ड जैसे 'आमंत्रण पत्र' बांटे हैं जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। कार्ड में लिखा है, "भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को...17 नवंबर को भूल न जाना वोट डालने आने को। मतदान करने ज़रूर-ज़रूर पधारना।"
read more at X (formerly Twitter)


