Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनुस्मृति का विरोध करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने गलती से फाड़ी अंबेडकर की तस्वीर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 29 May, 2024
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी-एसपी (शरद पवार) नेता जितेंद्र आव्हाड ने सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के श्लोक शामिल किए जाने के विरोध में बुधवार को गलती से भीमराव अंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी। इसके बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने इसे ‘दलित समुदाय का अपमान’ बताया। वहीं, आलोचना के बाद आव्हाड ने माफी मांग ली है।