पेपर प्लेट बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार, आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित पेपर प्लेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से कम-से-कम 3 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट, मृतकों में फैक्ट्री का मालिक व उसका बेटा भी शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम व पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
read more at Times Now नवभारत


