स्कूल में थी तब राजेश खन्ना की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर इंतज़ार करती थी: रीना रॉय
दिग्गज अभिनेत्री रीना रॉय ने दिवंगत ऐक्टर राजेश खन्ना को लेकर कहा है, "स्कूल खत्म होने के बाद राजेश जी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर इंतज़ार करती थी।" वहीं, उन्होंने ऐक्टर जितेंद्र को लेकर कहा, "फिल्म 'जैसे को तैसा' की शूटिंग के दौरान पहली बार उनसे मिलने पर हैरान थी, लगा क्या यह सच है?"


