Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमले में यूपी के दो मज़दूरों की हुई मौत, आतंकी गिरफ्तार

short by शिव / on Tuesday, 18 October, 2022
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार देर रात एक आतंकी द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दो मज़दूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी इमरान बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की भी हत्या की गई थी।