Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक के उल्लंघन की जुर्माना राशि ₹1 लाख करोड़ हो सकती है: सरकार

short by शिव / on Tuesday, 6 December 2022
केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2022 के उल्लंघन पर जुर्माना राशि बढ़कर ₹1 लाख करोड़ हो सकती है। अभी इस विधेयक के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर व्यक्ति/कंपनी पर जुर्माने की राशि ₹500 करोड़ है। सरकार ने इस विधेयक का मसौदा जारी कर 17 दिसंबर तक लोगों के सुझाव मांगे हैं।