Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तत्काल प्रभाव से बंद करें सभी भ्रामक विज्ञापन: पतंजलि से सुप्रीम कोर्ट

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 27 February, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को अपनी दवाइयों के 'भ्रामक' जानकारी वाले सभी विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से रोकने को कहा। कोर्ट ने कहा, "पूरे देश को धोखा दिया जा रहा है।" इसके अलावा कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को किसी भी चिकित्सा प्रणाली के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी करने को लेकर भी आगाह किया।