प्रभास के फैन्स ने उनके जन्मदिन पर आंध्र प्रदेश के थिएटर में जलाए पटाखे, लगी आग
अभिनेता प्रभास के प्रशंसकों ने उनके जन्मदिन पर रविवार को ताडेपल्लिगूडेम (आंध्र प्रदेश) के वेंकटरमण थिएटर में 'बिल्ला' (2009) की स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे फोड़े जिससे सिनेमाघर की सीटों में आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग की लपटों को तेज़ होता देख दर्शक दहशत में थिएटर से बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
read more at News18 हिंदी


