सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर्स में शामिल अंकित तूर हुआ दिल्ली में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर्स में से एक शूटर 19-वर्षीय अंकित तूर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, तूर व उसके सहयोगी को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया गया जहां वे बस पकड़ने आए थे। दोनों के पास से 2 पिस्तौल, 19 ज़िंदा कारतूस व पंजाब पुलिस की 3 वर्दी बरामद की गईं।
read more at NewsBytes हिन्दी


