पिता का आरोप- ओला स्कूटर में गड़बड़ी के चलते मेरे बेटे के हुए फ्रैक्चर्स; कंपनी ने किया इनकार
ट्विटर पर एक शख्स ने बताया कि ओला इलेक्ट्रिक के ओला एस1 प्रो स्कूटर के स्पीडब्रेकर पर धीमे होने के बजाय अक्सेलरेटिड होने के चलते उनके बेटे का ऐक्सिडेंट हो गया। उन्होंने बताया, "बेटे के बाएं हाथ में फ्रैक्चर्स आए और दाएं हाथ में 16 टांके लगे।" ओला इलेक्ट्रिक ने इस पर कहा, "स्कूटर के साथ कोई समस्या नहीं है।"
read more at Moneycontrol


