Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ससुराल में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायकेवालों ने जलाया दामाद का घर

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 19 March, 2024
प्रयागराज (यूपी) में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला जिसके बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दामाद के मकान में आग लगा दी। मायकेवालों के अनुसार, दहेज के लिए ससुरालवालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।