लोकसभा चुनाव से पहले गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुईं शामिल
गायिका अनुराधा पौडवाल आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। इस दौरान अनुराधा ने कहा, "यह मेरा परम सौभाग्य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं।" दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अनुराधा पौडवाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
read more at जनसत्ता


