लोगों ने कहा 'आप पोस्टर पर अच्छे नहीं लगोगे', इससे काम मिलने पर भी असर हुआ: नुशरत
अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने कहा है, "लोग मुझसे कहते थे कि 'आप पोस्टर पर अच्छे नहीं लगोगे'। इससे मुझे काम मिलने में भी दिक्कत हुई।" उन्होंने कहा, "आप केवल पोस्टर वैल्यू से एक फिल्म को सफल नहीं बना सकते हैं। मैंने ऐसी बातें बहुत सुनी हैं, यही वजह है कि मुझे नए लोगों के साथ काम करना पसंद आता है।"


