यूपी में स्कूल के अंदर शराब के नशे में धुत बैठे शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें शराब के नशे में धुत एक शिक्षक कुर्सी पर बैठा दिख रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी यह शिक्षक कई बार शराब के नशे में स्कूल आ चुका है। ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह के मुताबिक, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


