बिहार में जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव
नालंदा (बिहार) की एक जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजन समेत अन्य लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया व पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। परिजन ने पुलिस पर युवक से जेल में मारपीट करने का आरोप लगाया है।
read more at Public


