Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे के खिलाफ सड़क जाम करने को लेकर केस दर्ज

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 27 February, 2024
मराठा आरक्षण की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ बीड (महाराष्ट्र) में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि मनोज ने लोगों को बीड में सड़क जाम करने के लिए उकसाया था जिसके कारण ट्रैफिक जाम हुआ। बीड के एसपी नंदकुमार ठाकुर के मुताबिक, 25 अन्य जगहों पर भी ट्रैफिक जाम को लेकर केस दर्ज हुए हैं।