असम में पुलिस थाने में आगजनी के मामले का मुख्य आरोपी एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आया, हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, असम के नौगांव में पुलिस थाने में आग लगाने के लिए भीड़ को उकसाने वाले मुख्य आरोपी आशिकुल इस्लाम (39) की सोमवार को एक एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। बकौल पुलिस, आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।


