नदी में बहकर सीमा पार गए भारतीय नाबालिग के शव को पाकिस्तान ने लौटाया
पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नदी में डूबने के बाद बहकर नियंत्रण रेखा के उस पार चले गए 12-वर्षीय भारतीय लड़के के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों के मुताबिक, लड़का 3 मई को नहाने के दौरान डूब गया था। बकौल अधिकारी, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को सौंपा गया।
read more at दि प्रिंट


