Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छेड़छाड़ को लेकर आईपी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहीं कई छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 March, 2023
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ (आईपी) कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहीं कई छात्राओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्राएं मंगलवार को कॉलेज में फेस्ट के दौरान छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। छात्राओं ने दावा किया था कि कई लड़के दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कैंपस में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।