उनकी मौत के बाद ₹5/दिन की मज़दूरी पर किया काम: अमर सिंह चमकीला की पहली पत्नी
दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की पहली पत्नी गुरमेल कौर ने कहा है कि उनके पति की मौत के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और उन्होंने ₹5/दिन की मज़दूरी पर काम किया। गुरमेल ने कहा, "मैंने अपने बच्चों को पालने के लिए बहुत संघर्ष किया।" उन्होंने कहा कि चमकीला के प्रशंसकों ने उनकी मदद नहीं की।


