रोनाल्डो ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे विपक्षी टीम के सदस्य को दिया धक्का
अल-नासर के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सउदी प्रो लीग में अल-खलीज के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ होने के बाद उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे विपक्षी टीम के एक सदस्य को धक्का दे दिया। वायरल हुए वीडियो में रोनाल्डो शख्स का हाथ झटकते हुए उसे दूर करते दिखे। लीग की अंकतालिका में अल-नासर दूसरे स्थान पर है।
read more at जनसत्ता


