'सावरकर' के शूट के समय विनायक सावरकर की मौजूदगी हुई थी महसूस, देखी थी परछाई: रणदीप हुड्डा
ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू के दौरान 'फिल्म सावरकर के शूट के समय उनकी मौजूदगी महसूस हुई थी?' सवाल पर कहा है, "हां, हर फ्रेम में।" उन्होंने कहा, "कोई परछाई देखता था...सोचता था...यह बिल्कुल विनायक दामोदर सावरकर जैसा है।" उन्होंने कहा, "जेल में अकेले समय बिताने के दौरान क्लॉस्ट्रोफोबिक हो गया था और सांस आनी बंद हो गई थी।"


