Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर की खोज करने वाले पुरातत्वविद बी.बी. लाल का हुआ निधन

short by रौनक राज / on Saturday, 10 September 2022
बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर की खोज करने वाले विश्व विख्यात पुरातत्वविद ब्रज बासी लाल (बी.बी. लाल) का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे व 1968-1972 तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रहे बी.बी. लाल को 2021 में पद्म विभूषण व 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।