देश में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 70 करोड़ के पार, 13 दिनों में लगीं 10 करोड़ डोज़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मंगलवार शाम तक देश में कोविड-19 वैक्सीन की 70 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि महज़ 13 दिनों में देशभर में वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक लगाई गईं। उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस को हराना होगा और जीतने का रास्ता टीकाकरण ही है।"
read more at हिन्दुस्तान


