Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर से हुई पत्थरबाज़ी, एक आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर किया हमला

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 18 April, 2022
दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती पर जिस जगह पत्थरबाज़ी व सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, वहां सोमवार को पुलिस पर पथराव किया गया। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, पुलिसकर्मी एक आरोपी के घर पर तलाशी व पूछताछ के लिए गए थे जहां पर उसके परिजनों ने उन पर दो पत्थर फेंके।