Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद जाफर ने वॉन को किया ट्रोल; वॉन बोले- रम पीने में व्यस्त था

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 19 October 2021
टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद वसीम जाफर ने ट्वीट किया, "जीत में 3 चीज़ें खास रहीं, पहला: बल्ले से के.एल. व ईशान, दूसरा: बुमराह, अश्विन व शमी गेंद से और तीसरा: माइकल वॉन का ऑफलाइन रहना।" वॉन ने जवाब दिया, "बीच पर रम पीने में व्यस्त था वसीम...वैसे...अभ्यास मैच अप्रासंगिक हैं।"