Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स का दावा- विस्तारा ने दृष्टिबाधित मां को फ्लाइट में छोड़ दिया; एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 3 September, 2023
एक शख्स ने दावा किया कि विस्तारा की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट की लैंडिंग के बाद उनकी दृष्टिबाधित मां को खाली फ्लाइट में अकेले छोड़ दिया गया। शख्स के मुताबिक, किसी के द्वारा मदद ना करने के बाद मां ने फ्लाइट के सफाई कर्मचारियों को इसके बारे में अलर्ट किया। इस पर एयरलाइन ने कहा, "हमें इस बात का बेहद अफसोस है।"
read more at Instagram