Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्विमसूट मॉडल ने कहा- किसी ने ट्रैक करने के लिए यूएस में मेरे कोट में छिपाया एप्पल एयरटैग

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 8 January, 2022
ब्रूक्स नेडर नामक स्विमसूट मॉडल ने कहा है कि किसी ने उन्हें ट्रैक करने के लिए न्यूयॉर्क के एक बार में उनके कोट की जेब में एक एप्पल एयरटैग छिपा दिया। फोन पर नोटिफिकेशन मिलने के बाद उन्हें इसका पता चला और उन्होंने इसे ज़िंदगी का 'सबसे डरावना पल' बताया। उन्होंने मोबाइल पर मिले नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
read more at The Independent